RISE NOTES

🌻 हार्मोन और पादप गतियाँ

Hormones & Plant Movements – Complete Study Notes

📋 Topics at a Glance

1 ग्रंथियाँ और हार्मोन 2 हाइपोथैलेमस 3 पीयूष ग्रंथि 4 पीनियल ग्रंथि 5 थाइमस 6 थायराइड ग्रंथि 7 पैराथायराइड ग्रंथि 8 अधिवृक्क ग्रंथि 9 जनन ग्रंथियाँ 10 बहिःस्रावी ग्रंथियाँ 11 मिश्रित ग्रंथियाँ (अग्न्याशय) 12 हार्मोन के प्रकार 13 पादप हार्मोन 14 पादप गतियाँ 15 अनुवर्तन गतियाँ 16 अनुकुंचन गतियाँ
↑ Back to Topics
🏛️

1. ग्रंथियाँ और हार्मोन

ग्रंथि क्या है?

ग्रंथियाँ शरीर के वे अंग हैं जो विशिष्ट कार्यों के लिए हार्मोन या अन्य रसायन का उत्पादन और स्राव करते हैं।

हार्मोन की खोज: ई. एच. स्टार्लिंग द्वारा | पहला हार्मोन: सेक्रेटिन (1902)
विशेषताअंतःस्रावी ग्रंथियाँबहिःस्रावी ग्रंथियाँ
स्रावमुख्यतः हार्मोनएंजाइम और अन्य पदार्थ
मार्गवाहिनीहीन (ductless)वाहिनियाँ होती हैं
कार्यप्रणालीहार्मोन सीधे रक्त मेंएंजाइम वाहिनी से स्राव
↑ Back to Topics
🧠

2. हाइपोथैलेमस

1

Hypothalamus

  • मस्तिष्क का एक क्षेत्र — हार्मोन रिलीज, शरीर के तापमान, भूख और नींद-जागने के चक्र सहित कई कार्यों को नियंत्रित करता है।
  • हार्मोन के स्राव को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार है।
  • पीयूष ग्रंथि इन हार्मोन को रक्तप्रवाह में छोड़ती है।
↑ Back to Topics

3. पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland)

2

Pituitary Gland

Master Gland — मटर के दाने के आकार की
  • मस्तिष्क के आधार पर स्थित।
  • अन्य अंतःस्रावी ग्रंथियों को नियंत्रित करने वाले हार्मोन उत्पादित करती है।
  • स्वयं हाइपोथैलेमस द्वारा नियंत्रित होती है।

1️⃣ अग्र पीयूष (Adenohypophysis)

  • प्रोलैक्टिन: दूध निर्माण में।
  • वृद्धि हार्मोन (GH/Somatotropin):
    • GHRH → GH release करता है।
    • GH कमी → बौनापन (Dwarfism)
    • GH अधिकता (बच्चों में) → विशालकायता (Gigantism)
    • GH अधिकता (वयस्कों में) → एक्रोमेगाली (Acromegaly)

2️⃣ पश्च पीयूष (Neurohypophysis)

  • खुद हार्मोन नहीं बनाता — Hypothalamus के हार्मोन संग्रहीत करके मुक्त करता है।
  • ADH (Vasopressin): पानी की मात्रा नियंत्रित (H₂O पुनःशोषण)।
    • ADH कमी → बार-बार पेशाब → मधुमेह इंसिपिडस
  • ऑक्सीटोसिन (Love Hormone): दूध स्राव + प्रसव में गर्भाशय संकुचन।
↑ Back to Topics
🌙

4. पीनियल ग्रंथि (Pineal Gland)

3

Pineal Gland

  • मस्तिष्क के मध्य में छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि।
  • मेलाटोनिन हार्मोन स्रावित करती है → Circadian Rhythm (दैनिक जैविक लय) नियंत्रित।
  • मेलाटोनिन = "अंधेरे का हार्मोन" — रात को अधिक, दिन में कम।
  • आँख की Retina से संकेत पाकर नींद-जागरण चक्र नियंत्रित करती है।
सेरोटोनिन (Happy Hormone): पीनियल ग्रंथि में बनता है (केवल 5-10% मस्तिष्क में) | Tryptophan (अमीनो एसिड) → Serotonin → रात में → Melatonin में बदल जाता है।
↑ Back to Topics
🛡️

5. थाइमस (Thymus)

4

Thymus

  • 📍 छाती के ऊपरी हिस्से में, उरोस्थि के पीछे, हृदय के सामने।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली में — विशेष रूप से बचपन के दौरान — महत्वपूर्ण भूमिका।
  • T-लसीकाणुओं (T-Cells) की परिपक्वता के लिए जिम्मेदार — संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक।
↑ Back to Topics
🦋

6. थायराइड ग्रंथि (Thyroid Gland)

5

Thyroid Gland

तितली के आकार की — गर्दन में
  • थायरोक्सिन (T4) और T3 (Tri-iodothyronine) का उत्पादन।
  • थायरोक्सिन के लिए आयोडीन आवश्यक है।
  • कैल्सीटोनिन: रक्त में कैल्शियम का स्तर कम करता है।

T4 और T3 के कार्य

चयापचय नियमनऊर्जा उत्पादनशरीर तापमानहृदय गति

🔗 हार्मोनल मार्ग:

H (Hypothalamus) → TRH मुक्त करता है → P (Pituitary) → TSH मुक्त करता है → Thyroid उत्तेजित → T3/T4 उत्पादन

स्थितिकारणपरिणाम
Hypothyroidismआयोडीन की कमीथायराइड ग्रंथि बढ़ जाती है → घेंघा (Goiter)
Hyperthyroidismआयोडीन की अधिकताथायराइड अति सक्रिय → अत्यधिक थायरोक्सिन
↑ Back to Topics
🔴

7. पैराथायराइड ग्रंथि (Parathyroid Gland)

6

Parathyroid Gland

  • 📍 गर्दन में — थायराइड ग्रंथि के पीछे स्थित चार छोटी ग्रंथियाँ
  • रक्त और हड्डियों में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करना।
  • PTH (Parathyroid Hormone) → रक्त में कैल्शियम का स्तर बढ़ाता है।
↑ Back to Topics

8. अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal Gland)

7

Adrenal Gland

"लड़ो या भागो" हार्मोन
  • 📍 दोनों गुर्दों (वृक्क) के ऊपर — टोपी जैसी संरचना।
  • एड्रिनल हार्मोन = "Fight or Flight Response" — तनाव में रक्तचाप, हृदय गति, चयापचय बढ़ाता है।

Medulla (भीतरी भाग)

  • एड्रेनालिन: हृदय गति और BP बढ़ाता है, रक्त शर्करा बढ़ाता है (तत्काल ऊर्जा)।
  • नॉरएड्रेनालिन: बेहतर सांस लेने के लिए वायुमार्ग (श्वासनली) को फैलाता है।
  • एड्रेनालिन + नॉरएड्रेनालिन = Fight or Flight (आपात स्थिति में सक्रिय)।

Cortex (बाहरी भाग)

  • कोर्टिसोल: तनाव हार्मोन।
  • एल्डोस्टेरोन: रक्तचाप (BP) नियंत्रित।
  • एण्ड्रोजन: कम मात्रा में सेक्स हार्मोन।
⚠️ एडिसन रोग (Addison's Disease)

अधिवृक्क ग्रंथियाँ पर्याप्त मात्रा में कोर्टिसोल और एल्डोस्टेरोन नहीं बनातीं। (दुर्लभ, पुरानी स्थिति)

ANF (Atrial Natriuretic Factor): मानव हृदय की अलिंद भित्ति द्वारा स्रावित — रक्तचाप नियंत्रण में सहायक।
↑ Back to Topics
🔬

9. जनन ग्रंथियाँ (Gonads)

🔵 वृषण (Testes) — पुरुषों में

  • टेस्टोस्टेरोन हार्मोन मुक्त करते हैं।
  • पुरुष विशेषताओं के लिए जिम्मेदार।

🔴 अंडाशय (Ovaries) — महिलाओं में

  • एस्ट्रोजन: महिला विशेषताओं के लिए।
  • प्रोजेस्टेरोन: मासिक धर्म + गर्भावस्था बनाए रखना।
↑ Back to Topics
💧

10. बहिःस्रावी ग्रंथियाँ (Exocrine Glands)

बहिःस्रावी ग्रंथियाँ एंजाइम नलिकाओं (Ducts) के माध्यम से स्रावित करती हैं।
1. स्वेद ग्रंथियाँ
वाहिकाओं से त्वचा पर पसीने का स्राव।
2. लार ग्रंथियाँ
मुख गुहा में — लार उत्पादन (पाचन, चिकनाई, मुँह सुरक्षा)।
3. यकृत (Liver)
शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि। रक्त छानना, पित्त बनाना, ग्लाइकोजन + विटामिन भंडारण।
4. आमाशय (Stomach)
HCL + Enzymes से भोजन तोड़ना। Ghrelin = "भूख का हार्मोन" स्रावित करता है।
↑ Back to Topics
🔀

11. मिश्रित ग्रंथि — अग्न्याशय (Pancreas)

मिश्रित ग्रंथि = अंतःस्रावी + बहिःस्रावी दोनों की तरह कार्य करती है। अग्न्याशय शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है।

लैंगरहैंस की द्वीपिकाएँ (Islets of Langerhans)

पूरे अग्न्याशय में बिखरी हुई कोशिकाएँ — 2 प्रकार:

α-कोशिकाएँ

  • ग्लूकागन उत्पादन।
  • ग्लाइकोजन → ग्लूकोज (Glycogenolysis)।
  • Blood sugar बढ़ाता है।

β-कोशिकाएँ

  • इंसुलिन उत्पादन।
  • ग्लूकोज → ग्लाइकोजन (Glycogenesis)।
  • Blood sugar घटाता है।
⚠️ डायबिटीज मेलिटस (Diabetes Mellitus / मधुमेह)

तब होता है जब शरीर द्वारा पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं किया जाता है — रक्त में शर्करा बढ़ जाती है।

↑ Back to Topics
⚗️

12. हार्मोन के रासायनिक प्रकार

प्रकारकिससे बनेउदाहरणगतिअवधि
पेप्टाइडअमीनो अम्लइंसुलिन, GHतेजकम / छोटी
स्टेरॉयडकोलेस्ट्रॉलकोर्टिसोल, एस्ट्रोजनधीमीलंबी
एमीनअमीनो अम्ल व्युत्पन्नएड्रेनालिन, T3/T4तेजभिन्न-भिन्न
↑ Back to Topics
🌿

13. पादप हार्मोन (Plant Hormones)

प्रकारहार्मोनमुख्य कार्य
वृद्धि प्रवर्तक ऑक्सिन तने का विस्तार | शीर्ष प्रभाविता (Apical Dominance) बढ़ाना
जिबरेलिन अंकुरण और पुष्पन | तने का विस्तार
साइटोकाइनिन कोशिका विभाजन | शीर्ष प्रभाविता रोकना | पार्श्व कलियों का विकास | वृद्धावस्था में पौधे का बूढ़ा होना रोकना | नई पत्तियों का निर्माण
वृद्धि अवरोधक एब्सिसिक एसिड (ABA) तनाव हार्मोन | वृद्धि रोकना | रंध्रों का बंद होना
गैसीय हार्मोन एथिलीन फलों को पकाने के लिए जिम्मेदार गैसीय हार्मोन
Trick: ऑक्सिन = ऊँचाई (तने को लंबा) | जिबरेलिन = जल्दी फूल (अंकुरण + पुष्पन) | साइटोकाइनिन = सेल विभाजन | ABA = रुको (growth stop) | एथिलीन = पकाओ (fuit ripening)
↑ Back to Topics
🌱

14. पादप गतियाँ (Plant Movements)

1️⃣ अनुवर्तन गतियाँ (Tropic Movements)

वृद्धि पर निर्भर गतियाँ — दिशात्मक होती हैं। उद्दीपन (stimulus) की प्रतिक्रिया में होती हैं।

2️⃣ अनुकुंचन गतियाँ (Nastic Movements)

वृद्धि से स्वतंत्र गतियाँ — गैर-दिशात्मक होती हैं। बाहरी उद्दीपन की प्रतिक्रिया।

धनात्मक अनुवर्तन (+)

जब पौधे का कोई भाग उद्दीपन की ओर गति करता है।

ऋणात्मक अनुवर्तन (−)

जब पौधे का कोई भाग उद्दीपन से दूर गति करता है।

↑ Back to Topics
☀️

15. अनुवर्तन गतियाँ — प्रकार

अनुवर्तनउद्दीपनतना (प्ररोह)जड़उदाहरण
प्रकाशानुवर्तन (Phototropism) प्रकाश + धनात्मक (प्रकाश की ओर) − ऋणात्मक (प्रकाश से दूर) Sunflower प्रकाश की ओर झुकता है
गुरुत्वानुवर्तन (Geotropism) गुरुत्वाकर्षण − ऋणात्मक (ऊपर, गुरुत्व से दूर) + धनात्मक (नीचे, गुरुत्व की ओर) जड़ें नीचे, तना ऊपर बढ़ता है
जलानुवर्तन (Hydrotropism) जल + धनात्मक (जल स्रोत की ओर) जड़ें पानी की तरफ बढ़ती हैं
रसायनानुवर्तन (Chemotropism) रसायन पराग नलिका → अंडाशय की ओर निषेचन के दौरान पराग नलिका की गति
↑ Back to Topics
🌸

16. अनुकुंचन गतियाँ (Nastic Movements)

ये गतियाँ गैर-दिशात्मक हैं — प्रकाश, स्पर्श या तापमान जैसे उद्दीपन की प्रतिक्रिया में होती हैं।

1️⃣ प्रकाशानुकुंचन (Photonasty)

  • प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन की प्रतिक्रिया।
  • आमतौर पर फूलों की पंखुड़ियों की गैर-दिशात्मक गति।
  • Example: दिन में फूल खुलता है, रात में बंद हो जाता है।

2️⃣ स्पर्शानुकुंचन (Thigmonasty)

  • स्पर्श या कंपन के प्रति गैर-दिशात्मक प्रतिक्रिया।
  • Example: Mimosa pudica (छुई-मुई) — छूने पर पत्तियाँ बंद हो जाती हैं।
  • Venus Flytrap — मक्खी बैठने पर पत्तियाँ बंद → मक्खी अंदर फँस जाती है।
विशेषताअनुवर्तन गतियाँअनुकुंचन गतियाँ
दिशादिशात्मक (Directional)गैर-दिशात्मक
वृद्धि से संबंधवृद्धि पर निर्भरवृद्धि से स्वतंत्र
उद्दीपनप्रकाश, गुरुत्व, जल, रसायनप्रकाश, स्पर्श, तापमान
उदाहरणSunflower, जड़ों की वृद्धिछुई-मुई, Venus Flytrap, फूलों का खुलना